UP Election 2022
UP Election 2022: BJP ने की 300 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की स्क्रूटनी, 175 सीटों के कैंडिडेट तय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) की घोषणा के बाद से बीजेपी (BJP) सहित सभी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है. सभी पार्टियां चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरकर जीत हासिल करना चाहती हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कल और आज यूपी में अपने उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की. लगभग 175 से अधिक सीटों के उम्मीदवार तय भी कर दिए गए हैं. दिल्ली में बीजेपी की बैठक में जाते केंद्रीय मंत्री अमित शाह व यूपी के सीएम योगी.